वाराणसी । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन वाराणसी स्थित कृष्णा होटल में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी राघवेंद्र चौबे, संजीव जी, वकील अंसारी, अरुण सोनी, सुनील श्रीवास्तव सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।
इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता गोपाल चौबे, पवन चौबे, पुलक त्रिपाठी, शशि सोनकर, सदानंद तिवारी, प्रेम तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को एकजुटता और उत्साह के साथ मनाते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।









