Search
Close this search box.

112 पीआरवी पर गंभीर आरोप: विधवा बुजुर्ग महिला ने विपक्षियों से मिलीभगत का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

चन्दौली । जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के चांदीतारा गांव में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में एक विधवा बुजुर्ग महिला ने 112 पीआरवी पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता फूला देवी का कहना है कि शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी वाहन से बाहर निकले बिना ही काफी देर तक मामले की जानकारी लेते रहे और मौके की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण नहीं किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कीचड़ होने का हवाला देते हुए स्थल का जायजा लेने से परहेज किया।

विधवा महिला के अनुसार, इसके बाद पुलिसकर्मी विपक्षी पक्ष के घर के अंदर जाकर बातचीत करने लगे, जिससे उन्हें पुलिस की निष्पक्षता पर संदेह हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि 112 पुलिस विपक्षियों से मिलीभगत कर उन्हें संरक्षण दे रही है।

पीड़िता ने प्रशासन से ग्राम सभा की बंजर भूमि पर हो रहे कथित निर्माण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस या प्रशासन का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें