Search
Close this search box.

मनियर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त रोहित कुमार यादव को किया गिरफ्तार

बलिया । जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

उपनिरीक्षक वंशराज सिंह ने हमराह कांस्टेबल आनंद कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया द्वारा जारी वारंट इजरा संख्या 996/25, धारा 144/3 दंड प्रक्रिया संहिता, थाना फेफना से संबंधित वारंटी रोहित कुमार यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी विक्रमपुर बड़कीबारी, थाना मनियर, जनपद बलिया को उसके घर से दोपहर करीब 1:45 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने स्थानीय थाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक वंशराज सिंह और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें