Search
Close this search box.

वाराणसी: रास्ते के विवाद में महिला की मौत के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में बीते 5 जनवरी को रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गैर इरादतन हत्या के मामले में की गई है। पूरी कार्रवाई एसीपी कैंट नितिन तनेजा के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चौकी प्रभारी पांडेयपुर प्रवीण कुमार सचान ने गिरफ्तारी में प्रमुख भूमिका निभाई।

Leave a Comment

और पढ़ें