Search
Close this search box.

मिर्जापुर: अहरौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20-20 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

मिर्जापुर। जनपद मीरजापुर में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, गो-तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के क्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-02/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत दिनांक 08 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  1. मनोज कुमार यादव पुत्र घूरे यादव, निवासी मीरापुर, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर
  2. संजय यादव पुत्र बब्बू उर्फ बाबूलाल यादव, निवासी सरिया, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर

दोनों अभियुक्तों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर: अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें