Search
Close this search box.

मिर्जापुर: अहरौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर। थाना अहरौरा पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म एवं अवैध धर्म परिवर्तन के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा में 07 जनवरी 2026 को एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी पुत्री को नामजद अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगाया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-09/2026 अंतर्गत धारा 137(2), 87, 64, 352, 51(2) बीएनएस, 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा द्वारा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में प्रभारी थाना अहरौरा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से अभियुक्त आसीफ जमाल पुत्र करीमुद्दीन उर्फ कल्लू, निवासी ग्राम जिगना, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर: अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें