Search
Close this search box.

बलिया: 5 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, भाई फरार, कीमत करीब 3.75 लाख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दोकटी थाना क्षेत्र की पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका भाई अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद करीम कुरैशी द्वारा की जा रही थी।

घटना 8 जनवरी 2026 की है। जानकारी के अनुसार दोकटी थाना पुलिस रात्रि गश्त के दौरान सिमरिया ढाला पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वजीतपुर ढाला पर एक महिला व एक पुरुष प्लास्टिक के बोरे में गांजा लेकर खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर पुरुष आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि महिला को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान निधि कुमारी पुत्री अशोक, निवासी वजीरपुर, थाना धोती के रूप में हुई। महिला के कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान महिला ने फरार व्यक्ति की पहचान अपने सगे भाई राजू उर्फ सोनू पुत्र अशोक के रूप में की। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी द्वारा फेंका गया दूसरा बोरा भी बरामद किया, जिसमें 7 किलो 500 ग्राम गांजा था। इस प्रकार कुल 15 किलो गांजा पुलिस के कब्जे में आया।

इस संबंध में दोकटी थाने में मुकदमा संख्या 05/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत निधि कुमारी एवं फरार अभियुक्त राजू उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्त राजू उर्फ सोनू का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2010 में धारा 354 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामला दर्ज रह चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें