Search
Close this search box.

बलिया: बांसडीह रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा समेत 111 किलो बिजली का तार बरामद, दो गिरफ्तार

बलिया। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बांसडीह रोड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरकारी बिजली के एल्युमिनियम तार चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 111 किलोग्राम एल्युमिनियम तार तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक रमाशंकर यादव पुलिस टीम के साथ चेकिंग एवं गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक ई-रिक्शा पर सरकारी बिजली के एल्युमिनियम तार लादकर दिउली गांव से होते हुए दिउली क्रासिंग की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर ई-रिक्शा चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा रोककर चालक समेत दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम प्रेमचन्द्र पुत्र स्व. मुरारी, निवासी टकरसन, थाना बांसडीह रोड, उम्र लगभग 35 वर्ष,
साकिर पुत्र कलामुद्दीन, निवासी ग्राम बदुरहा, थाना बैरिया, उम्र लगभग 25 वर्ष बताया।

ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर दो सफेद बोरियों में भरा हुआ लगभग 111 किलोग्राम एल्युमिनियम बिजली तार बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह तार अलग-अलग स्थानों से चोरी किया था और बेचने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस ने ई-रिक्शा संख्या UP 60 AT 3640 को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बांसडीह रोड पर मु0अ0सं0 007/26, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

बरामदगी विवरण:

  1. दो बोरी में लगभग 111 किलोग्राम एल्युमिनियम बिजली तार
  2. ई-रिक्शा संख्या UP 60 AT 3640

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रमाशंकर यादव, उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव, हे0का0 धुम्मन सिंह, हे0का0 अनिल पाल, का0 लालबहादुर, का0 सुभाष प्रजापति शामिल रहे।

रिपोर्ट- आनन्द मोहन मिश्रा

Leave a Comment

और पढ़ें