Search
Close this search box.

बलिया: बांसडीह कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, लोहे का सब्बल व छोटी छड़ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांसडीह कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के प्रयास से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जय शंकर मिश्र एवं प्रभारी निरीक्षक बांसडीह कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी द्वारा थाना बांसडीह कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि दिनांक 07 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 01 बजे अज्ञात चोरों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा बांसडीह में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर कैश ऑफिस के केबिन में रखी अलमारी को तोड़कर तलाश की, हालांकि कोई नकदी चोरी नहीं हो सकी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 04/2026, धारा 305(A)/62 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

इसी क्रम में दिनांक 08 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र व वांछित अभियुक्त की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बोरी में लोहे के सामान लेकर भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाहाबाद बैंक रोड, बांसडीह के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम कृष्णा सिंह पुत्र बबलू सिंह उर्फ जय कुमार सिंह, निवासी वार्ड नंबर 09, उत्तर टोला, कस्बा व थाना बांसडीह कोतवाली, जनपद बलिया, उम्र लगभग 27 वर्ष बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 07 जनवरी की रात को स्टेट बैंक बांसडीह में पीछे की खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सका और चोरी के उपकरणों के साथ भाग रहा था।

अभियुक्त की तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी से 01 लोहे का सब्बल एवं 01 लोहे की छोटी छड़ बरामद हुई। इसके अतिरिक्त उसकी जेब से 50 रुपये का एक नोट और 10 रुपये का एक नोट, कुल 60 रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

पंजीकृत अभियोग:

  • मु0अ0सं0 04/2026, धारा 305(A)/62 बीएनएस, थाना बांसडीह कोतवाली, जनपद बलिया

बरामदगी विवरण:

  1. 01 लोहे का सब्बल
  2. 01 लोहे की छोटी छड़
  3. 60 रुपये नकद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव
  • का0 निसार अहमद
  • का0 अमरान अली
  • का0 अनिल चौधरी

Leave a Comment

और पढ़ें