Search
Close this search box.

लखनऊ: अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफिया-दबंगों पर होगी कठोर कार्रवाई, जनता दरबार में बोले मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भूमाफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की हीला-हवाली स्वीकार्य नहीं होगी। जमीन कब्जा, मारपीट और राजस्व से जुड़े मामलों में जनपद स्तर पर तेजी से सुनवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर आर्थिक सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल से इलाज का एस्टिमेट उपलब्ध कराते ही सरकार तुरंत आर्थिक मदद करेगी और धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को दुलार-पुचकार कर चॉकलेट दी और अभिभावकों से ठंड के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। मुख्यमंत्री के इस अपनत्वपूर्ण व्यवहार पर अभिभावकों ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें