Search
Close this search box.

वाराणसी में महिला ई-रिक्शा उद्यमियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सम्मानित

वाराणसी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के तहत Development Alternatives संस्था और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के संयुक्त सहयोग से संचालित ई-रिक्शा उद्यम कार्यक्रम के चयनित महिला उद्यमियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं को उनके ई-रिक्शा उद्यम के लिए आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएँ हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं और इस प्रकार की योजनाएँ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित महिलाओं को एक सप्ताह का व्यवस्थित ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया गया और मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत 2.5 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई। वर्तमान में ये महिलाएँ प्रतिमाह लगभग 30–35 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि जनपद स्तर पर सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक परिवहन सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में माननीय संयुक्त आयुक्त रोजगार, जिला मिशन प्रबंधक विक्रम, प्रदीप, श्रवण, सीता देवी, ब्लॉक टीम, जिला प्रशासन, UPSRLM और Development Alternatives के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पाँच महिला उद्यमियों—रेशमा देवी, पार्वती देवी, संगीता देवी, पूजा देवी और पूनम देवी—को उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर UPSRLM, पवन सिंह ने कहा कि UPSRLM महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में और अधिक महिलाएँ इस तरह की योजनाओं से लाभान्वित होंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें