Search
Close this search box.

वाराणसी: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा विक्रेता चंदन पटेल गिरफ्तार, 9.5 किलो मांझा बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज/नायलॉन मांझा की बिक्री, खरीद और प्रयोग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारनाथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सारनाथ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम ने दिनांक 12 जनवरी 2026 को गोला बाजार सिंहपुर स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज/नायलॉन मांझा की बिक्री करते हुए चंदन पटेल पुत्र स्वर्गीय अनिल पटेल, निवासी खजुही, थाना सारनाथ को समय करीब 18:16 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 9.5 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज/नायलॉन मांझा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सारनाथ पर मु0सं0अ0-0021/2025 धारा 293, 125, 223 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से प्रतिबंधित मांझा की बिक्री में संलिप्त था। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक राहुल कुमार यादव, उप निरीक्षक राम अजोर तथा कांस्टेबल अशोक यादव शामिल रहे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की खरीद-बिक्री या उपयोग की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें