Search
Close this search box.

गाजीपुर: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शादियाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। उप निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं देखरेख के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार त्रिमुहानी हंसराजपुर–रंजीतपुर–यूसुफपुर मार्ग, बहद ग्राम हंसराजपुर से अभियुक्त रणजीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र विंध्यांचल सिंह, निवासी ग्राम हंसराजपुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना शादियाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 010/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में थाना दुल्लहपुर, जंगीपुर, कोतवाली गाजीपुर एवं शादियाबाद थानों में कुल सात मुकदमे पंजीकृत पाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता शामिल रहे।

रिपोर्ट: उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें