डीडीयू मंडल। यात्रियों की सुविधा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 12877/12878 रांची–नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 23 जनवरी 2026 से लागू होगी।
इस ठहराव से सोननगर–गढ़वा रोड रेलखंड के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदगंज एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब क्षेत्र के नागरिकों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर, नई दिल्ली और रांची जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
ठहराव का समय
- गाड़ी संख्या 12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
मोहम्मदगंज स्टेशन पर रात्रि 22:49 बजे आगमन, 22:51 बजे प्रस्थान - गाड़ी संख्या 12878 नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस
मोहम्मदगंज स्टेशन पर प्रातः 03:36 बजे आगमन, 03:38 बजे प्रस्थान
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्रीय यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा हेतु नजदीकी स्टेशन से ही ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इससे समय व संसाधनों की बचत होगी और साथ ही रोजगार, शिक्षा एवं व्यापारिक गतिविधियों के लिए बड़े शहरों तक पहुंच और अधिक सुगम होगी।
रिपोर्ट – संजय शर्मा
ब्यूरो, चन्दौली








