Search
Close this search box.

संडीला में बसंत पंचमी पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर में संगीत मय सुंदरकांड, कंबल वितरण व कन्या भोज का आयोजन

संडीला। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर क्षेत्र स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा नेता महेंद्र सिंह सोनी द्वारा संगीत मय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव व श्रीराम की आराधना की।सुंदरकांड पाठ के उपरांत प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सामाजिक सरोकार निभाते हुए भाजपा नेता महेंद्र सिंह सोनी द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा कन्या भोज का आयोजन कर कन्याओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

रिपोर्टर – ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें