शाहजहांपुर: जिले में पुलिस ने एक चौंकाने वाली घटना में मृतक के पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मृतक बलराम की पत्नी पूजा (25) और उसका भांजा आदेश (22) के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, पूजा ने कथित प्रेम संबंधों के कारण अपने पति बलराम के साथ संबंध बनाए और फिर बड़ी बेरहमी से उसका गला काटकर हत्या कर दी। आश्चर्यजनक रूप से उसी रात हत्या के बाद पूजा ने अपने प्रेमी आदेश के साथ भी संबंध बनाए और उसे वहां से भगा दिया।
पुलिस ने आरोपी जोड़े को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।






