Search
Close this search box.

वाराणसी: ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत आरपीएफ ने खोया ट्रॉली बैग यात्री को लौटाया

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने एवं ‘बचपन बचाओ’ अभियान के तहत मानव तस्करी पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दिनांक 11 फरवरी 2026 को सहायक उप निरीक्षक भटनी, श्री चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा गाड़ी संख्या 15007 कृषक एक्सप्रेस (वाराणसी सिटी–लखनऊ) के कोच संख्या बी-05 की बर्थ संख्या 01 पर एक ट्रॉली बैग लावारिस हालत में पाया गया। उक्त बैग को सुरक्षित रूप से भटनी पोस्ट पर लाकर जमा कर लिया गया।

दिनांक 12 फरवरी 2026 को महिला यात्री श्वेता अग्निहोत्री अपने परिजनों के साथ पोस्ट पर पहुंचीं। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ट्रॉली बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। यात्री के अनुसार बैग में रखे सामान की कुल कीमत लगभग 5000 रुपये थी।

अपना सामान सुरक्षित पाकर यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए रेल प्रशासन एवं आरपीएफ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें