Search
Close this search box.

मिर्जापुर में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त पहल

मिर्जापुर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक के निर्देश पर एडीएम अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सीओ लालगंज अमर बहादुर तथा जिगना थाना पुलिस टीम भदेस्वर नाथ मंदिर परिसर में मौजूद रही।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासनिक टीम ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंदिर परिसर में अधिकारी स्वयं मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें