Search
Close this search box.

जंगीपुर थाना अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप सीयूजी नंबर पर नहीं उठा फोन 24 घंटे से कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित पत्रकार

गाजीपुर । ज़िले से है जहां पर जंगीपुर थाना क्षेत्र में एक पत्रकार पर कथित रूप से हत्या की नीयत से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगीपुर थाना अंतर्गत रहने वाले पत्रकार प्रदीप दुबे पुत्र रामजी दुबे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों की मंशा गंभीर थी और घटना को अंजाम देने के दौरान जान से मारने की नीयत साफ झलक रही थी। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित ने तत्काल घटना की लिखित शिकायत जंगीपुर थाना अध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी को सौंपी और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इससे न केवल पीड़ित पत्रकार बल्कि स्थानीय पत्रकारिता जगत में भी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों का कहना है कि यदि कलम की आवाज को इस प्रकार दबाने की कोशिश की जाएगी और पुलिस निष्क्रिय बनी रहेगी तो यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए गंभीर चुनौती है।

बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी लेने के लिए एक स्थानीय पत्रकार द्वारा थाना अध्यक्ष को कई बार फोन किया गया, लेकिन सीयूजी नंबर पर कॉल करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया गया। जबकि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल को अनिवार्य रूप से अटेंड किया जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक पत्रकार की शिकायत पर भी समय रहते कार्रवाई नहीं होती है, तो आम जनता को न्याय मिलने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। क्षेत्र में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर किस दबाव में पुलिस मुकदमा दर्ज करने से बच रही है।

इस घटना के बाद जंगीपुर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नागरिकों और पत्रकार संगठनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाए। फिलहाल पीड़ित पत्रकार न्याय की प्रतीक्षा में है और जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें