वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीसोर पुल बंधा छितौनी के पास सोमवार के रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक को गंभीर रूप घायल हो गया बालक दुकान से समान लेने जा रहा था और गंभीर रूप से घायल बालक को नजदीकी किसी हॉस्पिटल में ले गए वहां मंगलवार करीब 2 बजे इलाज के दौरान बालक की मृत्यु हो गई ।

पुलिस को सूचना मिलते ही हॉस्पिटल्स में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया मृतक की पहचान साहिल प्रजापति के रूप में हुई दिनेश प्रजापति उस बालक के पिता थे घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने कोटवा लहरतारा मार्ग पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया गया ।

प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग परिजनों की उचित मुवावजा देने की मांग कर रहे थे और लोहता थाना अध्यक्ष राज बहादुर मौर्य मौके घटनास्थल पर पहुंचे और कर रहे प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर चक्का जाम मुक्त कराया गया और आवा गमन रास्ता को चालू करवाया गया
रिपोर्टर अशोक कुमार गुप्ता








