Search
Close this search box.

TERI पीजी कॉलेज गाज़ीपुर में युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2026, छात्रों को स्टार्टअप और स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

गाजीपुर। 11 मार्च 2026। आविष्कार फाउंडेशन के तत्वावधान में TERI स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग़ाज़ीपुर में युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को विकसित करना, उन्हें स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्कशॉप के दौरान छात्रों को उद्यमशील सोच (Entrepreneurial Mindset), नवाचार (Innovation) तथा स्टार्टअप की मूलभूत अवधारणाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे वे अपने नए विचारों को सही योजना, संसाधनों और मेहनत के माध्यम से एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित कर सकते हैं। साथ ही उन्हें स्टार्टअप इकोसिस्टम, बाजार की संभावनाओं और स्वरोजगार के विभिन्न विकल्पों के बारे में भी अवगत कराया गया।इस अवसर पर प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल नौकरी ही विकल्प नहीं है, बल्कि युवा अपने कौशल और नवाचार के माध्यम से स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज स्तर पर चयनित टीमों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा, जबकि जिला स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तरीय बिज़नेस समिट में उद्योग विशेषज्ञों के समक्ष अपने व्यवसायिक विचार प्रस्तुत करेगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में आविष्कार फाउंडेशन की टीम से सिद्धांत राज (सीनियर मैनेजर), विकास कुमार (प्रोग्राम मैनेजर) एवं मानसी राय (फील्ड ऑफिसर) की सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इस पहल को बेहद प्रेरणादायक

Leave a Comment

और पढ़ें