Search
Close this search box.

Varanasi: कबाड़ की दुकान में लगी आग, जिन्दा जल गई महिला, कई लोग हताहत, आग बुझाने में जुटा प्रशासन

Varanasi: लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत टकटकपुर इलाके में स्थित एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकान के पास ही गैस गोदाम होने के कारण दहशत का माहौल पैदा हो गया।

हादसे में दुकान के भीतर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, इस घटना में 55 वर्षीय फूला देवी की दर्दनाक मौत हो गई, जो आग लगने के समय दुकान में काम कर रही थीं।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इलाके में भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है, जबकि प्रशासन आग पर काबू पाने और जांच करने में जुटा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें