चन्दौली। /डीडीयू नगर श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल पूरी तरह सतर्क है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भीड़ प्रबंधन, यात्री सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, खानपान, उद्घोषणा प्रणाली, निगरानी व्यवस्था तथा रेल परिचालन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।
श्रावणी मेला को देखते हुए 03654/03653 गया–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 से 16 अगस्त तक गया से मधुपुर तथा 3 से 17 अगस्त तक मधुपुर से गया के बीच प्रतिदिन किया जाएगा। मंडल प्रशासन ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विशेष रेल सेवाएं भी चलाई जाएंगी।
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध रेल यात्रा उपलब्ध कराना डीडीयू मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।








