Search
Close this search box.

वाराणसी में सीआरपीएफ 95 बटालियन में निशुल्क चिकित्सा व मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

वाराणसी । प्रांगण में एक निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कमांडेंट 95 बटालियन श्री राजेश्वर बालापूरकर द्वारा किया गया,संस्थान के निदेशिका एवं मनोचिकित्सक प्रीता शाहू जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला साथ ही अपनी व्यस्त क्रियाकलाप के बीच मानसिक स्वस्थ रहने का उपाय भी बताया ।

कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट राजेश्वर बालापुर कर ने सभी चिकित्सकों का अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संथा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से श्री आलोक कुमार सेकंड इन कमांड,अभिषेक कुमार सिंह,शिवमोहन दीक्षित, सहायक कमांडेंट एवं भारी संख्या में वाहिनी के जवानों ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें