महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने राम मंदिर में चंदे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गंभीर होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण और स्थापना प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुई है, इसलिए वे किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।








