चन्दौली। चकिया क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनते हुए चकिया निवासी अमित प्रजापति (पिता: विनोद प्रजापति) ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित SSC GD 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। अमित ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि पूरे देश में 5वीं रैंक (AIR 5) प्राप्त कर सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) में स्थान सुनिश्चित किया है।
अमित (रोल नंबर: 3206115525) अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और रॉय क्लासेस के मार्गदर्शन को देते हैं। उनकी सफलता से पूरे जिले और गांव में खुशी का माहौल है।
संस्थान के निदेशक वी.के. रॉय सर सहित रोहित चौधरी, धर्मेंद्र गुप्ता, आदित्य, अखिलेश और आलोक सर ने बधाई देते हुए कहा कि अमित शुरू से ही अनुशासित और मेधावी छात्र रहे हैं। यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान को गर्व है कि उनका छात्र देश की सेवा में योगदान देगा। क्षेत्र के लोगों ने भी अमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।






