चन्दौली । डीडीयू नगर स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, ज्ञान और दक्षता का परिचय देते हुए विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अव्वल स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में दूर-दूर से आए अभिभावकों और परिजनों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं ने अपना अंकपत्र प्राप्त कर भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प भी लिया।
परिणाम के अनुसार नर्सरी में प्रियांशी, यूकेजी में आराध्या कुमारी, कक्षा 1 में कौशिक नेम शाह, कक्षा 2 में आराध्या कुमारी, कक्षा 3 में सिद्धार्थ सत्कृति, कक्षा 4 में आरोही कुमारी, कक्षा 5 में आस्था यादव, कक्षा 6 में आदित्य राज, कक्षा 7 में पूनम मौर्या तथा कक्षा 8 में अंजलि प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर रिद्धि चौबे, अंशु राज, आरफा वसीम, सौम्या कुमारी सहित अन्य छात्र रहे, जबकि तृतीय स्थान पर पीहू यादव, प्रतीक सिंह, आरव कुमार, आरोही सिंह सहित कई विद्यार्थियों ने स्थान बनाया।
कक्षा 9 एवं 11 में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया और क्रमशः आदित्य विश्वकर्मा, रोशन जायसवाल, उमंग जायसवाल, देवांश, शिवम सिंह, अलका पाल, रोशनी, एंजेला यादव और अनिकेत सिंह ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तारकेश्वर चौबे ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली उत्तर प्रदेश।









