Search
Close this search box.

मेक इन इंडिया’ को बल: अडानी डिफेंस ने सेना को सौंपी ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन की पहली खेप

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारतीय सेना को ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप सौंप दी है। 7.62 मिनी कैलिबर की यह अत्याधुनिक मशीन गन मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में निर्मित की गई है।यह स्वदेशी हथियार आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता मानकों से लैस है, जो सेना की युद्ध क्षमता को और अधिक मजबूत बनाएगा।

‘प्रहार’ एलएमजी का निर्माण देश में होने से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी आयात पर निर्भरता घटेगी।इस पहल को भारत के रक्षा उत्पादन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्वदेशी निर्माण को नई गति प्रदान करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें