Search
Close this search box.

चंदौली को मिला नया कप्तान, 2019 बैच के आईपीएस आकाश पटेल बने एसपी

चंदौली। जनपद को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी Akash Patel को चंदौली का नया एसपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Akash Patel मूल रूप से फतेहपुर जनपद के निवासी हैं। उनका जन्म 18 जून 1991 को हुआ और उन्होंने हिंदी साहित्य में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है। 30 जनवरी 2024 से वह वाराणसी में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अब उन्हें चंदौली जैसे संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

35 वर्षीय आकाश पटेल को एक ऊर्जावान और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके सामने जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा पुलिस व्यवस्था में सुधार लाना प्रमुख चुनौतियां होंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें