Search
Close this search box.

पीसीएस में सफलता पर प्रतिष्ठा गुप्ता का नागरिक अभिनंदन, क्षेत्र का बढ़ाया मान

वाराणसी । के रामनगर टेंगरा मोड़ स्थित एलीट हॉस्पिटल परिसर में भारत विकास परिषद् द्वारा यू.पी.पी.सी.एस. 2024 परीक्षा में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चयनित प्रतिष्ठा गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिषद् के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अर्चना पांडेय, डॉ. सुशील मिश्रा, गुलाब सिंह और गोपाल गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्रम, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतिष्ठा गुप्ता ने अपनी सफलता से मीरजापुर और जमालपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने दिल्ली में रहकर प्रतिदिन 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। स्थानीय व्यापारी श्याम धनी गुप्ता की पुत्री प्रतिष्ठा ने प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024, मुख्य परीक्षा जून 2025 में उत्तीर्ण कर 29 जून को घोषित परिणाम में सफलता हासिल की।

उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर से तथा बीटेक कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। प्रतिष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और धैर्य से सफलता अवश्य मिलती है।

कार्यक्रम का संचालन आर.पी. सिंह ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डी.के. गुप्ता ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें