Search
Close this search box.

बलिया के नगवा में अमर शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि, सर्वदलीय मंच पर जुटे नेता—उपेक्षा का मुद्दा भी उठा

बलिया: आजादी की पहली लड़ाई के महानायक अमर शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव नगवा में श्रद्धा और सम्मान का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सर्वदलीय नेताओं के साथ हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बलिया के नगवा गांव में सुबह से ही देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। संतोष कुमार पाण्डेय और अंजनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्टाम्प आयुक्त राजेंद्र त्रिपाठी और महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके साहस और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के नेता एक मंच पर नजर आए और शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य सहित अन्य अतिथियों ने गांव की सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण भी किया।

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठा कि अमर शहीद मंगल पांडेय के नाम पर अब तक अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके हैं और उनकी विरासत की अनदेखी की गई है। वक्ताओं ने सरकार से इस दिशा में ठोस पहल की मांग की।

बलिया से आनंद मोहन मिश्रा की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें