बलिया: थाना दुबहड़ पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अजय पाल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। इस आधार पर थाना दुबहड़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्यदेव यादव (62 वर्ष), निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
इस मामले में मु0अ0सं0 33/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय पाल, कांस्टेबल आलोक सिंह और कांस्टेबल आनंद कुमार यादव शामिल रहे।
रिपोर्टर – संजय सिंह









