Search
Close this search box.

वाराणसी: रोमांचक मुकाबले में वाणिज्य विभाग ने कार्मिक विभाग को 6 रन से हराया

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे मंडल क्रीड़ा स्थल पर चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में वाणिज्य विभाग ने कार्मिक विभाग को 6 रन से हरा दिया।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पाल के नेतृत्व में आयोजित इस मैच में वाणिज्य विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए।

वाणिज्य विभाग की ओर से अमित राज ने 44 गेंदों पर 63 रन, कफिल अहमद ने 50 रन, विनय ने 22 रन और संतोष ने 17 रनों का योगदान दिया। कार्मिक विभाग की तरफ से भ्रगेन्द्र सिंह ने 4 विकेट और अनिल ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कार्मिक विभाग की टीम 181 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सुनील वर्मा ने 91 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अनिल श्रीवास्तव ने 36 और राहुल ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

वाणिज्य विभाग की ओर से संतोष ने 3 विकेट लिए, जबकि भूषण, अमित और जीशान को एक-एक विकेट मिला।

शानदार प्रदर्शन के लिए अमित राज को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें