Search
Close this search box.

बलिया में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 21.68 लाख मतदाता शामिल, 10 से 16 अप्रैल तक अवलोकन

बलिया । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कैम्प कार्यालय में सभी विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्रों—357 बेल्थरारोड (अजा), 358 रसड़ा, 359 सिकंदरपुर, 360 फेफना, 361 बलिया नगर, 362 बांसडीह एवं 363 बैरिया—की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है। यह सूची 10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित तहसीलों तथा सभी मतदान केंद्रों पर आम जनता के निःशुल्क अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण से पूर्व मतदाताओं की कुल संख्या 20,54,620 थी। पुनरीक्षण के दौरान 1,38,589 नए मतदाता जोड़े गए जबकि 24,390 नाम हटाए गए। इस प्रकार अंतिम प्रकाशित सूची में कुल 21,68,819 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 12,06,739 पुरुष, 9,62,008 महिला तथा 72 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां भी वितरित कीं और आमजन से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में अपने नामों का सत्यापन अवश्य करें तथा किसी त्रुटि की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित करें। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रह

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें