Search
Close this search box.

दुबहड़ पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई ओमवीर सिंह (पुलिस अधीक्षक, बलिया) के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, वादिनी ने थाना दुबहड़ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले सूर्यदेव यादव (62 वर्ष), निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती व्यासी, ने दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

इसी क्रम में 10 अप्रैल 2026 को अजय पाल (थानाध्यक्ष दुबहड़) मय पुलिस टीम के साथ मौजूद थे, तभी डायल 112 की सूचना पर अभियुक्त को पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में मु0अ0सं0 33/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को महिला आरक्षी के संरक्षण में लेकर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय पाल के साथ कांस्टेबल आलोक सिंह और आनंद कुमार यादव की टीम शामिल रही।

बलिया रिपोर्टर संजय सिंह

Leave a Comment

और पढ़ें