लखीमपुर खीरी। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी दौरे पर रहेंगे, जहां वे बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को जमीन के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र सौंपेंगे। आजादी के बाद पहली बार इन परिवारों को जमीन का अधिकार मिलने जा रहा है।
मुख्यमंत्री इस दौरान धौरहरा, मोहम्मदी और लखीमपुर खीरी क्षेत्र में 417 करोड़ रुपये की 213 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इसके अलावा चंदन चौकी (पलिया) में थारू जनजाति के 4,556 परिवारों को भी जमीन के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही पलिया, श्रीनगर, निघासन और गोला क्षेत्रों में 817 करोड़ रुपये की 314 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कार्यक्रम न केवल विस्थापित परिवारों के लिए ऐतिहासिक कदम है, बल्कि क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









