Search
Close this search box.

बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में विश्व पार्किन्सन दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता व परीक्षण शिविर आयोजित

वाराणसी। बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में 11 अप्रैल 2026 को विश्व पार्किन्सन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. देवेश कुमार ने इस वर्ष की थीम “देखभाल की कमी को दूर करना” पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पार्किन्सन एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें व्यक्ति की चाल, संतुलन और समन्वय प्रभावित होता है। इसके लक्षणों में शरीर में कंपन, अकड़न, बोलने और सीखने की क्षमता में बदलाव शामिल हैं, जिससे दुर्घटना और हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने समय पर उपचार, संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि पर जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डा० विजय सिंह दुर्गा प्रसाद ने हड्डियों की मजबूती और उपचार पर व्याख्यान दिया। वहीं मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली से आए वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डा० अभिनव कुमार ने उन्नत रोबोटिक सर्जरी पर जानकारी दी तथा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. गौरव सिंह एवं डॉ. अभिषेक सहित अन्य चिकित्सकों ने भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य नर्सिंग सुपरिटेंडेंट श्रीमती कमला श्रीनिवासन, चंद्रकला राव, सीता कुमारी सिंह, एलिस कुजूर, आरती, उषा जैसल, संजूलता गौतम, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार, देवता नंद तिवारी, ईसीजी तकनीशियन दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव तथा अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें