Search
Close this search box.

बेटों के लिए चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे Om Prakash Rajbhar, Azamgarh में तेज बढ़ाई सियासी सक्रियता

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Om Prakash Rajbhar आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे अपने बेटों अरविंद और अरुण राजभर के लिए राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। इसी रणनीति के तहत उन्होंने समाजवादी पार्टी के गढ़ Azamgarh में डेरा डाल दिया है।

राजभर की खास नजर अतरौलिया और दीदारगंज विधानसभा सीटों पर है, जहां वे संगठन को मजबूती देने और जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। वे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और स्थानीय मुद्दों को समझकर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम आगामी चुनाव में उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी का संकेत है।

Leave a Comment

और पढ़ें