Search
Close this search box.

बैरिया में युवाओं का बढ़ता झुकाव भाजपा की ओर, कई नवयुवकों ने ग्रहण की सदस्यता

बलिया । के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पिछड़ा वर्ग के युवाओं का झुकाव तेजी से पार्टी की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र के युवा Narendra Modi के नेतृत्व में संचालित विकासपरक योजनाओं और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

इसी क्रम में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक, बलिया के चेयरमैन परमेश्वर गिरि ने कई ऊर्जावान नवयुवकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अंकित यादव, ओमप्रकाश यादव, छट्ठू चौधरी, दुर्योधन चौधरी, रविन्द्र प्रसाद, राम बाबू प्रसाद, सनोज प्रसाद और मंगरु गोंड़ प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर परमेश्वर गिरि ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के विकास, सम्मान और भागीदारी को सुनिश्चित करती है। मुरलीछपरा मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह एडवोकेट ने नवसदस्यों का स्वागत किया।

नवसदस्यों ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प जताया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आनन्द मोहन मिश्रा ब्यूरो बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें