वाराणसी । के लोहता थाना में नव नियुक्त प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रियता दिखाते हुए 14 अप्रैल को होने वाली भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक की। थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में लोहता समिति, करोत समेत विभिन्न शोभायात्रा और रैली समितियों के सदस्य शामिल हुए।
थाना प्रभारी ने कार्यक्रमों का जायजा लेते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शोभायात्रा के रूट की विस्तृत जानकारी ली और सुरक्षित आयोजन के लिए टीमों का गठन करने के निर्देश दिए।
उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में सभी को बेहतर कानूनी सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने अपना मोबाइल नंबर साझा कर लोगों से किसी भी समस्या पर सीधे संपर्क करने की अपील की।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।









