Search
Close this search box.

बलिया में पीडब्ल्यू ‘आगाज़’ कार्यक्रम से छात्रों को मिला मार्गदर्शन, हाइब्रिड शिक्षा मॉडल पर जोर

बलिया । में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) विद्यापीठ-पाठशाला द्वारा ‘आगाज़’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों को जेईई, नीट और ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों छात्रों ने भाग लेकर अनुभवी शिक्षकों से सफलता के गुर सीखे और अपनी तैयारी को नई दिशा दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पीडब्ल्यू के लोकप्रिय भौतिकी विशेषज्ञ चेतन कुमावत सर रहे। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया और परीक्षा की रणनीतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही इंटरएक्टिव लाइव क्विज़ और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

उप क्षेत्रीय प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यू का उद्देश्य छोटे शहरों में भी गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड लर्निंग मॉडल के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाओं का लाभ मिलता है, जिससे उनकी तैयारी अधिक प्रभावी बनती है। 2020 में स्थापित यह संस्थान आज किफायती शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा

रिपोर्टिंग संजय सिंह बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें