वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र के आराजी लाइन विकासखंड अंतर्गत पयागपुर मातलदेई स्थित श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज एवं एसपी जीनियस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बीएचयू में आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रज्ञान 2026’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में आईटीआई एवं आईएससी के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कॉलेज के सचिव इंजीनियर प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रों ने मॉडल एवं पोस्टर मेकिंग तथा स्पीड टेस्ट में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीण क्षेत्र के इन छात्रों ने शहरी क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विद्यालय परिसर में प्रबंधक श्रीमती विमला प्रसाद, सचिव इंजीनियर प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य रीता पटेल ने छात्रों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









