चन्दौली। डीडीयू नगर स्थित द गुरुकुलम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान ‘थॉट फॉर द डे’ और ‘न्यूज़ कैप्सूल’ के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में अम्बेडकर जी के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के महत्व और सामाजिक समानता के उनके विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
“समता: द राइज़ ऑफ इक्वैलिटी” विषय पर विशेष प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसने सभी को गहराई से प्रभावित किया। साथ ही क्विज प्रतियोगिता और कोयर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत “Melody of Equality” ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
अंत में प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी ने विद्यार्थियों को अम्बेडकर जी के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन सामाजिक चेतना और समानता का सशक्त संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।
सजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।








