गाजीपुर। मरदह स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडसर में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर फूल-माला एवं अगरबत्ती अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को याद किया।
आयोजन स्थल पर लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के खान-पान की व्यवस्था भी की गई, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान महेंद्र राम एवं मणि गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अन्य सदस्यों में मुकेश राणा, जयराम, आलोक कुमार, अश्विन, वीरेंद्र नेता, लल्लन कुमार, लल्लन प्रसाद, गोरखराम, कैलाश राम, सुरेश राम, राम प्यारे राम, जुगनू प्रसाद, सागर राम एवं हरेंद्र राम सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता व शिक्षा के संदेश पर प्रकाश डाला।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।








