Search
Close this search box.

अहरौरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समाजवादी पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

मिर्जापुर । (अहरौरा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद की अध्यक्षता में 14 अप्रैल को बुडादेई में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और समानता पर आधारित समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया।

कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद इस्लाम, पूर्व अध्यक्ष सदानंद यादव, हाफिज रौशन, रंजीत यादव (पूर्व प्रधान), दिनेश कुमार भारती, बाले भारती, करमचंद्र भारती, छोटू भारती, मनोहर भारती, सौरभ भारती, कमरुद्दीन, मनोज यादव, भानु यादव, मोगीस आलम, रिज़वान अली, शाफिक अहमद, संदीप कुमार मौर्या, मोहन यादव, सोमर भारती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें