बलिया । के रसड़ा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष अक्षत सोनी ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्वस्तिक मिश्रा और न्यासा कुशवाहा ने 91% अंक के साथ उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।

इसके अलावा प्रिंस कुमार (89.80%), रिया (89.60%), प्रीति चौधरी (87.40%), हरिओम कुशवाहा (87%), कृष्णकांत सिंह और सुशांत जायसवाल (86.60%) तथा अन्नू गुप्ता (85.40%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। कुल 27 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और सफल विद्यार्थियों का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य सुमंत ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।






