बलिया । जनपद में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों ने भाग लिया।
बैठक में लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को अपने क्षेत्र के अधिकाधिक वादों को निपटाने के निर्देश दिए गए, जबकि सीओ नगर मो. उस्मान को नोटिसों और सम्मनों की तामील सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैंक अधिकारियों को एनपीए खातों से जुड़े मामलों के नोटिस समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि उनका निस्तारण हो सके। साथ ही अधिकारियों से लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक करने की अपील की गई। कुछ बैंकों के अनुपस्थित रहने पर असंतोष भी जताया गया।
आनन्द मोहन मिश्रा ब्यूरो बलिया।







