Search
Close this search box.

मानवता की मिसाल: समाजसेवियों ने चार असहाय बच्चों को गोद लेकर शिक्षा, परवरिश और उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी संभाली पूरी

गाजीपुर। करंडा सदर विधानसभा क्षेत्र में इंसानियत की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां समाजसेवी सुजीत साइकिल और सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुश्बू’ ने दो असहाय परिवारों के चार बच्चों को गोद लेकर उनके भविष्य को नई दिशा देने का सराहनीय कदम उठाया है।पहले मामले में चांडीपुर गांव के किसान श्यामलाल यादव कैंसर से जूझ रहे हैं और बीएचयू में इलाजरत हैं।

आर्थिक संकट से जूझ रही उनकी पत्नी बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित थीं। ऐसे में सुजीत साइकिल ने आगे बढ़कर उनके बेटे नवीन को गोद लिया और उसकी उच्च शिक्षा तक का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया।वहीं करंडा के लीलापुर गांव में लकवाग्रस्त चन्द्रिका प्रसाद के तीन बच्चों को पुनीता सिंह ‘खुश्बू’ ने सहारा दिया।

उन्होंने तीनों बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और परवरिश की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली।दोनों समाजसेवियों ने बच्चों को किताबें, ड्रेस और अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई। इस पहल से दोनों परिवारों में खुशी की लहर है, जबकि क्षेत्र में इस मानवीय कदम की व्यापक सराहना हो रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें