गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर उपासना रानी वर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रेवतीपुर का रात्रि में 08 बजे पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय बालिकाएं भोजन करते हुए मिली। मौके पर कुल नामंकित बालिकाएं 68 के सापेक्ष मात्र 34 बालिकाएं उपस्थित पाईं गई जिसपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बालिकाओं की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में वार्डन मंजू चौहान उपस्थित नहीं पाई गईं जिसपर बीएसए द्वारा स्पष्टीकरण तलब कर जवाब मांगा गया।फुल टाइम टीचर कुमारी साधना आकस्मिक अवकाश पर थी। मुख्य रसोईयां उपस्थित पाई गई तथा सहायक रसोईयां अनुपस्थित पाईं गई। इसके उपरान्त बच्चियों को परोसी गईं भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई तत्पश्चात खाद्यान की उपलब्धता तथा उसकी गुणवत्ता की भी जांच की गई साथ ही बच्चियों के शैक्षणिक अधिगम स्तर को भी जाना।
नामांकन कम होने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए आगमी दिवसों में नामांकन बढ़ाने तथा शैक्षिक गुणवत्ता पर विषेश ध्यान देने के निर्देश प्रदान किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बंधित का उत्तरदायित्व निर्धारीत किया जायेगा साथ ही इस प्रकार का निरीक्षण आगामी दिवसों में अन्य कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी की जायेगी। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिशंकर मौर्य उपस्थित रहें
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।









