बलिया । जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय कपूरचंद गुप्त की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शिवमंदिर के पास स्थित सरोवर में सीढ़ियों के किनारे स्नान कर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह पानी के भीतर जा चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, इसी सरोवर में एक वर्ष पूर्व भी इसी तरह का हादसा हो चुका है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








